चंडीगढ़ में नौकरी कर रहे हिमाचल के युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हमीरपुर जिले के सुजानपुर स्थित ग्राम पंचायत बनाल के भटेड गांव के 24 वर्षीय साहिल चौधरी की चंडीगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। यह दुखद घटना साहिल के परिवार और पूरे गांव के लिए गहरा सदमा लेकर आई है।

साहिल, जो हाल ही में एक महीने पहले ही मोहाली की एक निजी कंपनी में नौकरी पर लगे थे, की मृत्यु ने उनके भविष्य के सपनों पर पानी फेर दिया।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब साहिल अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद देर शाम अपने दोपहिया वाहन से कमरे की ओर लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि साहिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस खबर ने उनके साथियों और परिवार को स्तब्ध कर दिया है।

ग्राम पंचायत उप प्रधान मनीष कुमार के बोल 

ग्राम पंचायत उप प्रधान मनीष कुमार ने बताया कि हादसे से कुछ समय पहले ही साहिल ने अपने छोटे भाई से फोन पर बात की थी। उन्होंने अपने भाई को बताया था कि कमरे में पहुंचकर बात करेंगे, लेकिन वह बातचीत कभी पूरी नहीं हो पाई।

जब काफी देर तक साहिल का फोन नहीं आया, तो उनके छोटे भाई ने उन्हें दोबारा फोन किया। इस बार किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाया और उन्हें साहिल की दुर्घटना के बारे में जानकारी दी, जिसने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

साहिल भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए लगातार प्रयासरत थे और उनका सपना देश सेवा करना था। वह रविवार को ही अपने घर से छुट्टी बिताकर चंडीगढ़ लौटे थे, जहां से उन्होंने अपनी नौकरी दोबारा शुरू की थी।

उनकी असामयिक मृत्यु पर सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक कैप्टन रंजीत, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, पंचायत प्रधान कांता देवी सहित कई ग्रामीणों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...