चंबा में लगी भीषण आग:सुल्तानपुर मोहल्ले में कॉलेज के पास हुआ हादसा; सारा सामान जलकर राख

--Advertisement--

मुख्यालय के साथ लगते सुल्तानपुर डिग्री कॉलेज के पास एक निजी मकान में आग लगने से खलबली

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा मुख्यालय के साथ लगते सुल्तानपुर डिग्री कॉलेज चंबा के पास एक निजी मकान में उस समय खलबली मच गई जब अचानक से एक मकान में काले धुएं का गुबार उठने लगा। गनीमत रही आग आज सुबह के उजाले मे लगी और अगर यही आग रात के समय लगती तो बहुत बड़ा अनर्थ हो जाता। आग लगने के कारण करीब 6 लाख का नुक्सान हुआ है।

आननफानन में जैसे ही आग लगी लोगों ने तुरंत अग्नि शमन विभाग को सूचित किया, अग्निशमन विभाग के लोगों ने तुरंत ही आग पर काबू पाया। आपको बता दे कि जिस घर में आग लगी हुई उस घर के मालिक घर पर नहीं थे,और घर पर ताला लगा हुआ था। जिसको कि अग्निशमन विभाग के लोगों ने घर का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया।

यह हादसा एक पोश क्षेत्र के साथ चंबा के डिग्री कॉलेज के साथ हुआ है। इस हादसे किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रभावित ने बताया कि आग की इस घटना से उसे करीब 6 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...