शिल्स प्रोफेशनल ने आयोजित किया लुक एंड लर्न नेल आर्ट सेमिनार

--Advertisement--

आईटीआई हमीरपुर की प्रशिक्षुओं ने सीखी नेल डिजाइनिंग, मुंबई की कंपनी शिल्स प्रोफेशनल ने आयोजित किया लुक एंड लर्न नेल आर्ट सेमिनार

हमीरपुर  – हिमखबर डेस्क 

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में शुक्रवार को मुंबई की शिल्स प्रोफेशनल कंपनी ने एक दिवसीय ‘लुक एंड लर्न नेल आर्ट’ सेमिनार का आयोजन किया।

इस अवसर पर कंपनी के प्रशिक्षित नेल एजूकेटर हार्दिक पाण्ड्य ने कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड की प्रशिक्षणार्थियों को नेल आर्ट के आधुनिक तकनीकों एवं डिजाइन की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से विभिन्न प्रकार की नेल आर्ट स्टाइल्स का प्रशिक्षण दिया और इस क्षेत्र में संभावनाओं एवं व्यावसायिक अवसरों से अवगत करवाया।

उन्होंने नेल आर्ट के आधुनिक डिज़ाइनों, उपकरणों एवं उनकी उपयोग विधियों का प्रदर्शन करते हुए यह समझाया कि किस प्रकार ये कौशल कॉस्मेटोलॉजी व्यवसाय में अत्यधिक उपयोगी हैं।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को नेल आर्ट की विभिन्न शैलियों जैसे जेली नेल, फ्रेंच नेल और थ्री-डी डिज़ाइन सीखने का अवसर मिला।

यह सेमिनार न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि इससे प्रशिक्षार्थियों को सौंदर्य सेवाओं के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला।

संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा और कॉस्मेटोलॉजी की अनुदेशिका मीनाक्षी राणा ने सेमिनार के आयोजन के लिए शिल्स प्रोफेशनल कंपनी, एजूकेटर हार्दिक पाण्ड्य, उनके टीम सदस्य मंजीत सिंह राणा और वरुण लूना का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि संस्थान में भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...