चोरों ने शिक्षा के मंदिर में लगाई सेंध, खाद्य सामग्री सहित किमती सामान किया चोरी

--Advertisement--

चोरों ने शिक्षा के मंदिर में लगाई सेंध, खाद्य सामग्री सहित किमती सामान किया चोरी।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

चम्बा जिला के उपमंडल चुराह के एक सरकारी स्कूल में चोरों ने सेंधमारी की और स्कूल से कीमती सामान चुरा ले गए हैं। शातिरों ने मंगलवार देर रात को राजकीय माध्यमिक पाठशाला कैंथली में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

इस दौरान चोरों ने कम्प्यूटर, प्रिंटर, पंखा, इंडक्शन, गैस सिलैंडर, गैस पाइप, रैगुलेटर व खाद्य सामग्री सहित करीब 2500 रुपए नकद चुरा लिए। इस घटना से स्कूल प्रबंधन को लाखों का नुक्सान हुआ है। यही नहीं, घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जब स्कूल का स्टाफ स्कूल पहुंचा तो स्कूल का दृश्य देखकर हैरान रह गए। स्कूल के कई दरवाजे टूटे हुए थे। वहीं स्टाफ ने इसकी सूचना एसएमसी व स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को दी।

सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत कोहाल के उपप्रधान युगल किशोर, ठाकुर सिंह चौहान, पूर्व बीडीसी सदस्य और वार्ड सदस्य मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों व स्कूल स्टाफ ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शिक्षकों व स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं आसपास के क्षेत्रों में छानबीन भी की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

इसके साथ ही पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही लोगों ने पुलिस से मांग की है कि मामले में त्वरित कार्रवाई करें, ताकि चोरों के बुलंद हौसलों पर शिकंजा कसा जा सके।

एसपी चम्बा अभिषेक यादव के बोल 

एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है और चोरों का पता लगाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...