कांगड़ा के आपदा प्रभावित परिवारों को राहत, शाहपुर में सोलर लालटेन से हाइजीन किट तक बांटी

--Advertisement--

शाहपुर में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। जरूरतमंद परिवारों को सोलर लालटेन, मैट्रेस, हाइजीन किट और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। इससे प्रभावित परिवारों को राहत मिली।

शाहपुर – नितिश पठानियां

कांगड़ा जिले के आपदा प्रभावित गांवों में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए शाहपुर में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। माउंटेन फोरम हिमालय ने ईजीएफ के सहयोग से आपदा प्रभावित परिवारों को रोजमर्रा के उपयोग की जरूरी सामग्री उपलब्ध करवाई। राहत सामग्री का वितरण उपाध्याय बिल्डिंग, शाहपुर में किया गया, जहां नवल उपाध्याय भी मौजूद रहे।

राहत सामग्री में सोलर लालटेन, मैट्रेस, चादर, बर्तन और हाइजीन किट सहित अन्य आवश्यक सामान शामिल था। राहत के लिए ऐसे परिवारों का चयन किया गया, जो आर्थिक और सामाजिक रूप से अधिक जरूरतमंद हैं। इनमें अधिकतर एकल महिलाएं, दिव्यांग और अनुसूचित जाति से संबंधित परिवार शामिल रहे।

कार्यक्रम में कियारी की प्रधान मंजू, मांझग्रां के प्रधान सुरेश, उपप्रधान विकास पठानिया, शाहपुर नगर पंचायत के नितिन कौशल और व्यापार मंडल शाहपुर के प्रधान सुनील वर्मा सहित स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने आपदा प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के इस प्रयास की सराहना की।

माउंटेन फोरम हिमालय की ओर से सुरेश सत्पथी, प्रदीप शर्मा, सरिता शर्मा और अरण्य रंजन ने राहत वितरण में भाग लिया। समर्पण एनजीओ की मुख्य कार्यकारी अनीता शर्मा ने भी कार्यक्रम में मौजूद रहकर राहत वितरण की व्यवस्था में सहयोग किया।

आपदा प्रभावित परिवारों के साथ हुई बैठक

राहत सामग्री वितरण से पहले शाहपुर स्थित कालीमाता मंदिर में आपदा प्रभावित परिवारों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान माउंटेन फोरम हिमालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश सत्पथी ने संस्था के राहत कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फोरम पिछले तीन दशकों से पर्वतीय क्षेत्रों और देश के ग्रामीण इलाकों में आपदा राहत, जोखिम न्यूनीकरण, जलवायु परिवर्तन और आजीविका से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा है।

फोरम के महासचिव अरण्य रंजन ने कहा कि संस्था आपदा प्रभावित लोगों तक उनकी वास्तविक जरूरत के अनुसार सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री का चयन प्रभावित परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है।

हाशिये पर रह रहे परिवारों को प्राथमिकता

समर्पण संस्था की मुख्य कार्यकारी अनीता शर्मा ने बताया कि राहत के लिए ऐसे परिवारों को प्राथमिकता दी गई है, जो समाज के हाशिये पर रह रहे हैं। इनमें एकल महिलाएं, दिव्यांग और अनुसूचित जाति से संबंधित जरूरतमंद परिवार शामिल हैं।

माउंटेन फोरम हिमालय के संस्थापक सदस्य एवं इरा संस्था के निदेशक प्रदीप शर्मा ने कहा कि संस्था आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए लगातार प्रयास करती रही है। वहीं, परियोजना समन्वयक सरिता शर्मा ने बताया कि फोरम देशभर के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और सहायता से जुड़े कार्य कर रहा है।

राहत वितरण कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं और माउंटेन फोरम हिमालय के सदस्यों की भागीदारी ने आपदा प्रभावित परिवारों के प्रति सामूहिक सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना का किया लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना...