भांग की औषधि को ही अनुमति मिले; राज्यपाल बोले, पूरे प्रदेश को नहीं बनने देंगे मलाणा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा है कि पूरे प्रदेश को मलाणा बनाने की इजाजत राजभवन नहीं देगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि है और देवभूमि की सभ्यता व संस्कृति को सर्वोच्च रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि भंाग की खेती को लेकर सरकार प्रयास कर रही है और एक बिल भी पास किया गया है, जिसे एक ही शर्त पर इजाजत मिलेगी कि भांग का औषधीय उपयोग हो।

शिमला में एक कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि सरकार यहां पर भांग की खेती का उत्पादन करने को वैद्य बनाना चाहती है और जो बिल सरकार ने पारित किया है उसमें भी इसके औषधीय उपयोग की बात कही है।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित हो कि भंाग का औषधीय उपयोग हो जिसे लेकर राजभवन ने सरकार से कुछ जानकारी मांगी है। पंजाब नशाखोरी के लिए मशहूर रहा है और उसकी तरह हिमाचल को नहीं बनने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यहां से नशे को दूर करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सरकार पूरा जोर लगा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...