हमेशा घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, माना जाता है शुभ

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

घर को आकर्षक और अच्छा बनाने के लिए लोग तरह- तरह के सजावटी सामान लगाते हैं और सुंदर से सुंदर सजावट कर घर को आलिशान बनाते हैं वहीँ आपने अक्सर देखा होगा कि लोगों के घरों में मनी प्लांट का पौधा जरूर होता है।

पर क्या आप जानते हैं कि मनी प्लांट को घर में किस जगह रखना चाहिए और किस दिशा में रखना चाहिए? कई बार मनी प्लांट को गलत दिशा में रखने के बुरे प्रभाव भी हो सकते हैं और शायद ही कुछ लोगों को इसका पता हो।

मनी प्लांट को धन का पौधा माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाने से घर में सकारात्मकता आती है और नकारात्मकता खत्म होती है और जिस घर में मनी प्लांट होता है, उस घर में मां लक्ष्मी वास करती है।

साथ ही उस घर में धन की वृद्धि होती है, वहीँ अगर आप मनी प्लांट को घर की सजावट के लिए लगा रहे हैं तो भी आपको पता होना चाहिए की किस दिशा में इसे रखें।

घर में मनी प्लांट के लाभ

  • घर में मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा में लगाएं। इस दिशा में मनी प्लांट लगाना अच्छा और शुभ माना जाता है।
  • मनी प्लांट लगाने से आपके घर के सदस्यों में आपसी प्यार बढ़ता है जोकि एक बेहतर संकेत है।
  • माना जाता है कि आपके घर में लगाया मनी प्लांट का पौधा अच्छा बढ़ रहा है, इसका मतलब है कि आप अपने जीवन में उन्नति की राह पर चले हैं।

समस्याओं के संकेत देता है मनी प्लांट

मनी प्लांट कई बार समस्याओं के संकेत भी देता है, अगर आपका मनी प्लांट सुख रहा है या फिर उसके पते झड़ रहे हैं तो यह अच्छा संकेत नहीं है। यह संकेत है कि कोई बड़ी परेशानी आप पर आने वाली है, हालांकि धूप से मनी प्लांट का सूखना आम बात है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...