मॉक ड्रिल: भूकंप से टूटा अस्पताल का भवन, दो की मौत, छह घायल

--Advertisement--

मॉक ड्रिल: भूकंप से टूटा अस्पताल का भवन, दो की मौत, छह घायल, सुबह 9:30 बजे आया भूकंप, रेस्क्यू टीमों ने शुरू किया बचाव कार्य

चुवाडी – अंशुमन शर्मा 

दिन शुक्रवार। स्थान चुवाड़ी। समय सुबह 9:30 बजे। भूकंप के झटकों से चंबा दहल उठा। सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ सिविल अस्पताल चुवाड़ी। अस्पताल का एक भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और भवन में आग लग गई।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। आपदा में दो लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया और छह लोग घायल हुए। घायलों को तुरंत आपातकालीन अस्पताल जो रेस्ट हाउस चुवाड़ी में बनाया गया था, वहां पहुंचाया।

यह कार्य एक सफल मॉक ड्रिल के रूप में इंसिडेंट कमांडर आपदा पारस अग्रवाल की अगुवाई में हुआ। डीएसपी योगराज ने ऑपरेशन को लीड किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भरमौर में बच्चाें को आपदा से निपटने के गुर सिखाए। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रंडोह में विद्यार्थियों को ड्राप कवर एंड होल्ड तकनीकी का अभ्यास करवाया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने भूंकप जैसी आपदा से बचने के सुझाव दिए।

वहीं, बनीखेत में पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, एसडीएम डलहौजी, तहसीलदार, भारतीय वायुसेना और बिजली बोर्ड ने मिलकर भूकंप एवं भवन टूटने के कारण होने वाले नुकसान और उनसे बचने के तरीके बताए।

घायल अवस्था में कैसे लोगों की मदद करें और उन्हें प्राथमिक उपचार करके अस्पताल पहुंचाया जाए, इस तरह की घटना के बारे में जागरूक किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...