पम्मा पहलवान के नाम रहा वागरु छिंज मेला

--Advertisement--

पम्मा पहलवान के नाम रहा वागरु छिंज मेला, दुरगेला के रिंकु पहलवान को दी पटखनी।

मनेई/शाहपुर – अमित शर्मा 

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत मनेई के वागडू में हर वर्ष की भाँति इस वार भी मेले व दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय रेलवे से सेवानिवृत्त मेहर सिंह ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होने मेला कमेटी को 25 हजार रूपये की सहायता राशि दी।

मेले के दौरान पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व की राज्यों के पहलवानों ने अपने दांवपेंच दिखाए। वहीं कुश्ती के दौरान नरेश गुलेरिया ने रैफरी की भूमिका निभाई।

छोटी माली में शामू पहलवान व सत्ता पहलवान जालंधर के मुकाबला हुआ। जिसमें शामू पहलवान विजेता रहा। विजेता पहलवान 6 हजार व हारने वाले पहलवान को 5 हजार रूपये देकर सम्मानित किया।

वहीं वडी माली का मुकावला पम्मा पहलवान डेरावावा नानक व रिंकु दुरगेला के बीच हुआ। जिसमें पम्मा पहलवान विजेता रहा। विजेता पहलवान को 15 हजार व हारने वाले पहलवान को 11 हजार रूपये देकर सम्मानित किया।

मेला कमेटी ने मेले के सफल आयोजन के लिए क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता का आभार जताया। उंन्होने कहा कि मेले हमारी संस्कृतिक धरोहर है। जिसमे मेलजोल व भाईचारा बढ़ता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related