केंद्रीय विश्वविद्यालय, शाहपुर परिसर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, शाहपुर परिसर में पृथ्वी और पर्यावरण विज्ञान स्कूल द्वारा विष्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन: “पर्यावरण स्थिरता, जलवायु अनुकूलनशीलता और आपदा प्रबंधन- 2025” विषय पर प्रारंभ हुआ।

राष्ट्रीय सम्मेलन का प्रारंभ मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के सम्मानित उपकुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल की गरिमामयी उपस्थित में हुआ। सम्मेलन में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पोफेसर आदर्श पाल विज वशिष्ठ अतिथि एवं डॉक्टर तेजपाल देहवा मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्यातिथि उपकुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने पृथ्वी और पर्यावरण स्कूल के प्राध्यापकों, शोधार्थियों व शिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया एवं भविष्य में वर्तमान पर्यावरण एवं आपदाओं से जुड़े विषयों पर अनुसन्धान को समाज केंद्रित और समाज उपयोगी दिशा में ले जाने का आग्रह किया।

वशिष्ठ अतिथि प्रोफेसर आदर्श पाल विज ने सम्मेलन में “प्लास्टिक के विकल्पों” विषय पर अपना व्याख्यान दिया। मुख्यवक्ता डॉ तेजपाल देहवा ने “जलवायु परिवर्तन के वैश्विक खाद्य सुरक्षा और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों” पर अपना व्याख्यान दिया। प्रोफेसर दीपक पंत ने पर्यावरण दिवस 2025 की थीम “प्लास्टिक प्रदुषण” पर उपस्थित महानुभावों से चर्चा की।

दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से 70 से अधिक प्रतिभागी अपने अपने शोध विषयों पर पोस्टर एवं मौखिक प्रस्तुति प्रस्तुत करेंगे। राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अकादमिक प्रोफेसर प्रदीप कुमार एवं रजिस्ट्रार प्रोफेसर सुमन शर्मा ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रोफेसर दीपक पंत अधिष्ठाता पृथ्वी और पर्यावरण विज्ञान स्कूल, प्रोफेसर सुनील ठाकुर अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं पृथ्वी और पर्यावरण स्कूल के साथ अन्य स्कूलों के सभी गणमान्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...