जिला चंबा के 11 विद्यालयों में एक पेड़ मां के नाम-2 का आगाज,

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के विभिन्न स्कूलों में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, जिसमें स्कूलों के वि‌द्यार्थियों व उनकी माताओं तथा स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों सहित इको क्लब, एन.सी.सी., भारत स्काउट एण्ड गाइड और एन.एस.एस. के छात्रों ने भाग लिया।

इसके अन्तर्गत स्कूलों में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान” चलाया गया। जिला भर में आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 1130 छात्रों 146 माताओं और 154 अध्यापकों ने स्कूल के अन्दर व आस पास के क्षेत्रों में विभिन्न किस्मों के कुल 585 पौधे लगाए।

जिला स्तरीय पर्यावरण दिवस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि ओम प्रकाश, जिला विकास अधिकारी, भाग सिंह, उप निदेशक उच्च शिक्षा, बलबीर सिंह, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा तथा उमाकांत आनंद, विशेष कार्य अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा व प्रधानाचार्य मंगलेश शर्मा उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ओम प्रकाश, जिला विकास अधिकारी, भाग सिंह, उप निदेशक उच्च शिक्षा, बलबीर सिंह, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा तथा उमाकात आनंद, विशेष कार्य अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा व प्रधानाचार्य मंगलेश शर्मा  ने छात्रों को संबोधित करते हुए प्लास्टिक की हानियाँ बताई तथा “एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान” में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए आह्वान किया गया।

उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह  ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल द्वारा पिछले वर्ष का 108 किलोग्राम तथा इस वर्ष का 245 किलोग्राम अपशिस्ट प्लास्टिक एकत्रित करके डीआरडीए को सौंपा गया। उन्होंने बताया कि जिले के 11 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बानीखेत, उदयपुर, लुड्डु, मैहला, होली, अलेई, हिमगिरि, तीसा, गरनोटा, परछोड, मिंदहल में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम 2.0″ विशेष अभियान शुरु किया गया जो कि 30 सितंबर 2025 तक सभी पाठशालाओं में मनाया जाएगा।

इस अवसर पर संबंधित क्षेत्र के उपमंडल अधिकारियों ने भी भाग लिया तथा पर्यावरण सरंक्षण के बारे बच्चों को जागरूक किया । उन्होंने बताया कि इस मौके पर जिला चंबा के वि‌द्यालयाओं के छात्रों ‌द्वारा लगभग 310 किलोग्राम अपशिस्ट प्लास्टिक एकत्रित कर संबंधित ग्राम पंचायत प्रधानों के सपुर्द किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फोरलेन निर्माण की कछुआ चाल, धूल और गड्ढों से जनता बेहाल

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना का निर्माण स्थानीय निवासियों और...

सड़क हादसे में दो बाइक चालक दोषी, एक को जेल, दूसरे को लगाया जुर्माना

हिमखबर डेस्क  सड़क हादसे के एक मामले में न्यायिक दंडाधिकारी...

सीयू के धर्मशाला कैंपस के लिए फिर बजट का प्रावधान नहीं, नाराजगी बढ़ी

धर्मशाला - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के...

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा की बहाली के लिए फूटा लोगों का गुस्सा

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा की बहाली में देरी अब...