एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए जाएंगे एक लाख पौधे – मुकेश रेपसवाल

--Advertisement--

स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहयोग परम आवश्यक

चम्बा – भूषण गुरुंग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय चंबा के हरदासपुरा पार्क में एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर परिषद चंबा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारीयों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर हरदासपुरा चौंक के समीप नगर परिषद पार्क, रैवेन्यू कॉलोनी व इसके आसपास के क्षेत्रों तथा नालियों इत्यादि की विस्तृत सफाई की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त चंबा ने जानकारी दी कि विश्व पर्यावरण दिवस के मध्य नजर लगभग पिछले एक सप्ताह से नगर परिषद चंबा व डलहौजी तथा नगर पंचायत चुवाड़ी के विभिन्न वार्डों में निरंतर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं तथा इसी क्रम में आज हरदासपुरा पार्क में भी एक बड़े स्तर के स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसके अतिरिक्त आज के खास मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान भी शुरू किया जा रहा है जिसमें जिला चंबा में शिक्षण संस्थाओं के अलावा विभिन्न स्थानों पर वन विभाग के सहयोग से लगभग एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य जन सहयोग के बिना पूर्ण नहीं हो सकते।

उपायुक्त ने सभी जिला चंबा निवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता के साथ-2 पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम शुद्ध और स्वस्थ वातावरण प्रदान कर सकें। इस अवसर पर उपायुक्त ने हरदासपुरा में  पौधारोपण भी किया।

ये रहे उपस्थित

इस स्वच्छता कार्यक्रम में एसी टू डीसी पृथ्वी पाल सिंह, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, नगर परिषद चंबा की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल, जिला भाषा अधिकारी मुकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...