पांगी की पुर्थी पंचायत में बीएसएनएल टावर चालू नहीं होने से भड़के ग्रामीण, किया चक्का जाम

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पांगी की पुर्थी पंचायत में कई महीनों से बंद पड़े 2जी बीएसएनएल टावर चालू नहीं होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को चक्का जाम किया। ग्रामीणों का आरोप है कि 2जी टावर संचालित करने को लेकर कई बार आवासीय आयुक्त और बीएसएनएल प्रबंधन को अगवत करवाया गया।

बावजूद इसके सेवाए चालू नहीं होने पर आखिरकार ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया और बुधवार को चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम से बसों समेत माल वाहनों की कतार लग गई। ग्रामीणों ने मांग रखी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक वह चक्का जाम पर बैठे रहेंगे।

इससे पहले फिंडरू पंचायत के लोग उनके क्षेत्र में शराब ठेका खोलने के विरोध प्रदर्शन को लेकर सड़क पर चक्का जाम कर चुके हैं। हैरत की बात है कि अब पांगी के लोगों को अपनी मांगे पूरी करवाने के लिए सड़क पर उतर कर चक्का जाम करना पड़ रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...