हारचक्कियां छिंज मेले का दंगल पहलवान बाबा फरीदकोट के नाम

--Advertisement--

छोटी माली पर पहलवान वंश पटियाल ने किया कब्जा।

हारचक्कियां/शाहपुर – अमित शर्मा

हर बर्ष की तरह इस वार भी हारचक्कियां में 75वाँ डायमंड जुबली विशाल छिंज मेले का आयोजन किया गया। जिसमें देश के कई हिस्सों के पहलवानों ने अपने हुनर दिखाऐ। इस मौके पर मेला कमेटी प्रधान त्रिलोक सिंह गुलेरिया ने मेले के सफल आयोजन के लिए समस्त इलाके के लोगों को बधाई दी।

मेले के दौरान मुख्यातिथि के रूप में जितेंद्र गुलेरिया ने कमेटी को 51 हजार रूपये दिए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप मे प्रसिद्ध स्वर्ण व्यापारी रिंकू वर्मा व संजीव गुलेरिया ने 21 -21 हजार रुपये की राशि मेला कमेटी को दी। वहीं 2 छोटी मालियाँ करवाई गई।

दूसरे नंवर की माली रिंकु दुरगेला व वंश पटियाल के बीच हुई, जिसमें वंश पटियाल ने रिंकु दुरगेला हराकर दूसरे नंवर की माली जीती। जिसमे विजेता पहलवान को हजार 13 हजार रुपये व हारने वाले पहलवान को 12 हजार रूपये देकर सम्मानित किया।

पहले नंवर की माली के लिए जुमा पहलवान व रजिंदर के बीच हुई। जिसमें मुकाबला बराबरी पर रहा। जिसमें दोनों पहलवानों को 10-10 हजार रूपये देकर सम्मानित किया।

वडी माली का मुकावला बाबा फरीदकोट व मुकेश कोहाली के बीच हुआ जिसमें बाबा फरीदकोट ने मुकेश कोहाली को चित करके वडी माली पर कव्जा किया। विजेता पहलवान को 26 हजार व हारने वाले पहलवान को 25 हजार रूपये देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर समस्त कमेटी के सदस्य स्थानीय प्रबुद्धवर्ग मौजूद रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...