पुलिस को चकमा देकर राजपुरा जेल से कैदी फरार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

जिला एवं मुक्त कारागार चम्बा से एक कैदी मंगलवार दोपहर 3 बजे सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया। सिपाहियों ने काफी समय तक कैदी को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

वह मौके से रफूचक्कर हो चुका था। इस बारे में जेल के वरिष्ठ अधिकारियों को कैदी के फरार होने की जानकारी दी गई। वहीं देर रात तक जेल में तैनात कर्मियों की टीम कैदी को ढूंढती रही।

बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह सिपाही कैदी को लेकर कूड़ा फैंकने के लिए जा रहे थे। इस दौरान आईपीसी 376 के मामले में सजायाफ्ता कैदी मौका देखकर फरार हो गया। हालांकि मौके पर सिपाहियों ने कैदी को पकड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते कैदी उनकी आंखों से ओझल हो गया।

इस दौरान सिपाहियों ने जिस दिशा में कैदी भागा उस दिशा में क्षेत्र के लोगों को भी आगाह किया। वहीं सभी थाना चौकियों को सूचित कर दिया गया है।

आमतौर पर रोजाना की तरह कैदी की ड्यूटी स्टाफ के साथ जेल में एकत्रित कूड़ा फैंकने के लिए लगाई थी। स्टाफ को इस बात का जरा भी आभास नहीं था कि कैदी किसी योजनाबद्ध तरीके से जेल से भागने की तैयारी कर रहा था।

कैदी के भागने की सूचना की जानकारी सार्वजनिक न हो, इसके लिए जेल में तैनात स्टाफ ने काफी प्रयास किए। शाम साढ़े 7 बजे तक कैदी के भागने की जानकारी न देने की बात जेल स्टाफ के द्वारा कही गई।

पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान, कूड़ा फैंकने के दौरान हुआ है फरार : एसडीएम

उधर, एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती ने बताया कि वह अभी ट्रेनिंग के लिए दिल्ली में है। इस बात की जानकारी जेल से मिली है कि कूड़ा फैंकने जा रहे कैदी मौका देखकर फरार हो गया है। कैदी को खोजने के लिए पुलिस दल रवाना हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...