चंबा की बेटी मनीषा मोहिनी बनीं AIIMS दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर, शिक्षकों का जताया आभार; परिवार में खुशी का माहौल

--Advertisement--

शकुंतला कॉलेज की छात्रा मनीषा मोहिनी एम्स दिल्ली में चयनित, परिवार और स्टाफ को दिया श्रेय

चम्बा – भूषण गुरुंग

शकुंतला मेमोरियल बीएससी कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्रा मनीषा मोहिनी का चयन एम्स दिल्ली में नर्सिंग आफिसर के पद के लिए हुआ है। मनीषा इससे पहले शकुंतला मेमोरियल बीएससी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बतौर क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर अपनी सेवाएं दे रही थीं। मनीषा ने प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर से ग्रहण की है।

संस्थान चेयरमैन और निदेशक आभा चौणा के बोल

संस्थान के चेयरमैन नवीन चौणा और निदेशक आभा चौणा ने मनीषा और उसके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने बताया कि मूल रूप से जिला चंबा के उपमंडल चुराह की रहने वाली यह होनहार बेटी पढ़ने-लिखने में होनहार व अच्छी थी। कठिन परिश्रम के दम पर ही इसने यह मुकाम हासिल किया है।

मनीषा मोहिनी के बोल

वहीं, मनीषा ने अपनी इस सफलता का श्रेय कॉलेज के स्टाफ सहित अपने अभिभावकों को दिया है। फिलहाल मनीषा के परिवार में खुशी का माहौल है। मनीषा ने कहा कि एक दिशा में की गई कड़ी मेहनत एक दिन जरूर अच्छा फल देती है।

इसलिए सभी को यहां-वहां न भटकते हुए एक ही लक्ष्य को निर्धारित करना चाहिए। लक्ष्य निर्धारित करने के बाद उसे हासिल करने की दिशा में लगातार कार्य करना ही सफलता ही कूंजी है। वहीं, चेयरमैन नवीन चौणा ने कहा कि मनीषा मोहिनी अन्य प्रशिक्षुओं के लिए भी प्रेरणा बनी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...