काँगड़ा जिला में भूकंप से बचाव के लिए छह जून को होगा मेगा माॅक अभ्यास: शिल्पी बेक्टा

--Advertisement--

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

धर्मशाला 27 मई – हिमखबर डेस्क

एडीएम शिल्पी बेक्टा ने कहा कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, के सहयोग से छह जून को कांगड़ा जिला के सभी उपमंडलों में भूकंप मॉक अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। इस बबात एनआईसी सभागार में कार्यशाला भी आयोजित की गई इसमें मेगा मॉक अभ्यास की रूपरेखा एवं कार्य योजना पर विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए विभिन्न विभागों, एजेंसियों एवं लोगों के बीच समन्वय और तत्परता को परखना तथा सुदृढ़ बनाना है। साथ ही मॉक अभ्यास के दौरान आपातकालीन सेवाओं की कार्य प्रणाली, राहत एवं बचाव कार्य और संसाधनों की उपलब्धता को व्यावहारिक रूप से भी जांचा जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन चार व पांच के अंतर्गत आती हैं। इसके साथ-साथ प्रदेश अन्य तरह की प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से भी संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि अगर हम स्वयं इस मेगा मॉक अभ्यास के माध्यम से भूकंप से निपटने के लिए तैयार कर लेते हैं तो स्वतः अन्य प्राकृतिक आपदाओं के लिए भी तैयारी हो जाएगी।

उन्होंने भूकंप मेगा मॉक अभ्यास में सभी हितधारकों से अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाने का आह्वान किया ताकि इस मेगा मॉक अभ्यास के उद्देश्यों व लक्ष्यों हो हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि  इस अभ्यास के माध्यम से प्रदेश अपनी तैयारियों की समीक्षा करने में सफल होगा तथा भूकंप सहित अन्य आपदाओं से निपटने की क्षमता को भी अधिक मजबूती मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...