प्री-नर्सरी के लिए आवेदन जल्द, सरकार आउटसोर्स पर भरेगी इतने पद, जानिए कब शुरू होगी प्रक्रिया

--Advertisement--

प्रदेश सरकार आउटसोर्स पर भरेगी 6200 पद, इस हफ्ते से शुरू होगी प्रक्रिया

हिमखबर डेस्क

हिमाचल सरकार प्री-प्राइमरी के करीब 6200 पद भरने के लिए इस सप्ताह से आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगी। हिमाचल स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डिवेलपमेंट कारपोरेशन करीब 20 से ज्यादा आउटसोर्स एजेंसियों को इन पदों का आबंटन करेगा। इस आबंटन के बाद इसी हफ्ते से ये एजेंसियां आवेदन लेना शुरू कर देंगी।

ये आवेदन सरकार द्वारा दी गई भर्ती गाइडलाइन के अनुसार लिए जाएंगे, जिसमें एनटीटी के दो साल के डिप्लोमा को मान्यता दी गई है। किस जिला में कितनी एजेंसियां काम करेंगी, यह अभी तय नहीं है। यह नियुक्ति आउटसोर्स आधार पर होगी। इसके लिए प्रति शिक्षक 10000 रुपए मासिक खर्चा तय किया गया है।

समग्र शिक्षा से आया, काउंसलर और योगा इंस्ट्रक्टर जैसे पद भरने के लिए भारत सरकार की एजेंसी नाइलेट शिमला को भी दिए गए थे। इन्होंने इन पदों के लिए आवेदन भी ले लिए हैं, लेकिन अब राज्य सरकार से निर्देश हुए हैं कि इनमें से कुछ पद राज्य सरकार की अपनी एजेंसी के माध्यम से भरे जाएं, इसलिए इन पदों को वापस लेकर स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डिवेलपमेंट कारपोरेशन को दिया जा सकता है। यह नियुक्ति भी आउटसोर्स के आधार पर ही हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पूर्व CM धूमल ने साधा निशाना, बोले- “सुक्खू सरकार का बजट दिशाहीन, केंद्र के सहयोग पर टिका हिमाचल का विकास”

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार...

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...