हिमाचल के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में स्काऊट्स एंड गाइड्स यूनिट अनिवार्य

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए स्काऊटिंग गतिविधियां चलाना अनिवार्य कर दिया है। इसी कड़ी में विभाग ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों में स्काऊट्स एंड गाइड्स यूनिट शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत स्कूलों को रजिस्ट्रेशन कार्य जल्द पूरा कर इसकी रिपोर्ट देने को कहा गया है।

जिला उपनिदेशक शिमला (उच्च) ने भी इस संबंध में सरकारी व निजी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं और रजिस्ट्रेशन कार्य जल्द पूरा करने को कहा है। इस दौरान स्कूलों को 15 जून तक का समय दिया गया है। ऐसे में अब स्कूलों को उक्त अवधि में कार्य पूरा कर जिला को इसकी रिपोर्ट देनी होगी। उसके बाद शिक्षा विभाग को यह रिपोर्ट भेजी जाएगा।

इस दौरान रजिस्ट्रेशन फीस भी तय की गई है। इसके लिए प्राइमरी, अप्पर प्राइमरी व सीनियर सैकेंडरी के लिए अलग-अलग फीस होगी। ऐसे में जिला अधिकारियों को उनके क्षेत्राधिकार के अंतर्गत सभी छात्रों (सरकारी और निजी) को अधिकतम सदस्यता के साथ स्काऊट्स और गाइड्स के साथ पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया है, ताकि युवा पीढ़ी का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...