हिमाचल शिक्षा बोर्ड का कारनामा, रद पेपर की Answersheet से चेक करवा दिया अंग्रेजी का पेपर; ऐसे खुली पोल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के अंग्रेजी के रद पेपर की उत्तर कुंजी से ही अंग्रेजी का पेपर चेक करवा दिया। विद्यार्थियों के अंग्रेजी में अंक कम आने पर जब मामला उठा तो बोर्ड ने जांच की। जांच में खुलासा हुआ है कि अंग्रेजी के रद पेपर की उत्तर कुंजी से ही अंग्रेजी का पेपर चेक करवा दिया गया है।

यह कंप्यूटर नहीं बल्कि मानवीय गलती है और इसके लिए संबंधित ब्रांच व ब्रांच के पांच अधिकारी जिम्मेदार है, जिन पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। अब न्यू उत्तर कुंजी से पेपर चेक करके डाटा जेनरेट किया जाएगा और अंग्रेजी विषय का संशोधित परिणाम शिक्षा बोर्ड घोषित करेगा।

विद्यार्थियों के अंग्रेजी विषय में अंक आने पर इस मामले की आवाज उठी। शिक्षा मंत्री, टीचर यूनियन व निजी स्कूल एसोसिएशन ने भी मांग उठाई थी। बारहवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम 17 मई को घोषित हुआ है। अब अंग्रेजी विषय का संशोधित परीक्षा परिणाम आएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...