एससी कमीशन के मेंबर दिगविजय शिकायत मिलने पर पहुंचे योल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य दिगविजय मल्होत्रा अधिवक्ता ने महर्षि बाल्मिकी सभा की शिकायत के आधार पर धर्मशाला छावनी टिहरा लाईन व योल छावनी का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा के महर्षि बाल्मिकी सभा के प्रधान मोहिन्द्र पाल ने योल छावनी में भगवान वाल्मिकी मंदिर को पूरे वर्ष खुला रखने तथा तथा समाज के लोगों को आने-जाने के लिए अलग रास्ते का प्रावधान करवाने बारे शिकायत दी थी।

इसके साथ ही दलित बस्तियों को धर्मशाला कैन्ट टीहरा लाईन से आपातकालीन एम्बुलेन्स रोड़ दिए जाने बारे लिखा गया था। जिस पर सदस्य दिगविजय मल्होत्रा ने दोनों जगहों का दौरा किया और सैन्य अधिकारियों से इस संबंध में बात की गई।

उन्होंने कहा कि विगत दिनों राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के अध्यक्ष किशोर मकवाणा  से शिष्टाचार भेंट की जिसमें हिमाचल प्रदेश के मुद्दों को लेकर बात हुई थी जिसमें छावनी ईलाका से सम्बन्धित अनुसूचित जाति के लोगों की महत्वपूर्ण समस्याओं को रखा गया था। जिस पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के अध्यक्ष किशोर मकवाणा ने इस विषय बारे एक विस्तृत रिपोर्ट राज्य अनुसूचित जाति आयोग को भेजने बारे कहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा असर

शाहपुर - नितिश पठानियां साल 2026 का दूसरा और अंतिम...

मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों से कनेक्ट रहेंगे श्रद्धालु, प्रशासन ने की बड़ी व्यवस्था

चम्बा - भूषण गुरुंग पवित्र मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों...

बोह घाटी के आपदा प्रभावित 14 परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार

शाहपुर - कोहली पिछले माह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी...