जालपा माता मंदिर में सेंध, माता के गहनों व दानपात्र के साथ CCTV रिकॉर्ड भी ले उड़े शातिर

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

एम्स बिलासपुर के पास संगीरठी गांव स्थित प्रसिद्ध जालपा माता मंदिर में रविवार रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से लाखों रुपये मूल्य के गहने और सामान ले उड़े। सोमवार सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे, तो देखा कि मंदिर के ताले टूटे हुए थे।

चोर माता की प्रतिमा पर चढ़े सोने की बाली, चांदी का बड़ा छत्र, सोने की आंखें, चांदी का मुकुट, टिक और सोने का हार भी चुरा ले गए। इसके साथ ही मंदिर का दानपात्र और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग वाला कंप्यूटर भी गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी के बोल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...