उपमुख्य सचेतक ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी बधाई

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी। स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं की परीक्षा का परिणाम आज घोषित किया गया।

उन्होंने उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि यह उल्लेखनीय परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, निरंतरता और पढ़ाई के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, शिक्षक एवं शुभचिन्तकों के योगदान को सदैव याद रखना चाहिए, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने युवाओं से कहा कि जीवन में कड़ी मेहनत, समर्पण, ईमानदारी और निष्ठा से ही कठिन से कठिन लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...