दुबई में नौकरी, अशोक लेलैंड कंपनी भरेगी पद, सेराथाना में इंटरव्य

--Advertisement--

आईटीआई नगरोटा बगवां में 19 को साक्षात्कार, दुबई में मिलेगा रोजगार।

हिमखबर डेस्क 

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नगरोटा बगवां स्थित सेराथाना देश और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का बहुमूल्य अवसर लेकर आया है।

संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर विनोद धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 मई को नामी कंपनी अशोक लेलैंड संयुक्त अरब अमीरात के दुबई प्लांट के लिए युवाओं का साक्षात्कार लेगी।

उन्होंने बताया कंपनी द्वारा सुबह बजे से साक्षात्कार शुरू किए जाएंगे और साक्षात्कार उपरांत चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा स्थाई आधार पर नियुक्तियां प्रदान की जाएंगी।

प्रधानाचार्य ने कहा कंपनी द्वारा स्थाई आधार पर नियुक्तियां देना युवाओं के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा साक्षात्कार में हिमाचल प्रदेश के साथ पूरे देश के युवा भाग ले सकते हैं।

कंपनी द्वारा चयनित युवाओं को 22 हजार रुपए प्रति माह वेतन शुरुआत में दिया जाएगा। ओवरटाइम का वेतन ओवर टाइम के समय अनुरूप होगा साथ ही उन्हें सालाना बोनस भी दिया जाएगा। चयनित युवाओं के लिए रहने और खाने की सुविधा भी कंपनी द्वारा निशुल्क होगी।

प्रधानाचार्य ने बताया कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को वीजा और जॉइनिंग फ्लाइट टिकट की सुविधा देगी, साथ ही 2 वर्ष में एक बार घर आने जाने के लिए टिकट की सुविधा भी दी जाएगी।

उन्होंने कहा साक्षात्कार में भाग लेने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ पासपोर्ट फोटोकॉपी दोनों तरफ की रंगीन और जिन्होंने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है कॉपी, व्हाइट बैकग्राउंड वाली दो पासपोर्ट साइज फोटो, शिक्षा के प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी , कार्य अनुभव लैटर सहित, आधार कार्ड और रिज्यूम अपने साथ अवश्य लाएं।

उन्होंने बताया साक्षात्कार में 18 से 26 वर्ष के ऐसे युवा भाग ले सकेंगे जिन्होंने ऑटो पेंटर, जनरल फिटर, वेल्डर, ऑटो इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक ऑपरेटर, मोटर मैकेनिक और मेंटेनेंस के व्यवसाययों में आईटीआई उत्तीर्ण की हो।

प्रधानाचार्य ने कहा पात्रता रखने वाले सभी उम्मीदवार इस मौके का लाभ अवश्य उठाएं और साक्षात्कार में भाग लेने के लिए 19 मई को नगरोटा बगवां स्थित सेराथाना औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे।

उम्मीदवार जानकारी हेतु 7876565347 और 9459445000 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...