नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के लिये माई भारत ने युवाओं से आमंत्रित किये नामांकन

--Advertisement--
कुल्लू – हिमखबर डेस्क
माई भारत, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की एक प्रमुख पहल के तहत देशभर के युवाओं को माई भारत नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकित होने हेतु आमंत्रित कर रही है।
यह अभियान युवाओं को राष्ट्रीय हित के लिए सशक्त बनाने और आपातकालीन परिस्थितियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का उद्देश्य एक प्रशिक्षित, उत्तरदायी एवं लचीला नागरिक स्वयंसेवी बल का निर्माण करना है, जो प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, सार्वजनिक आपात स्थितियों तथा अन्य संकट के समय प्रशासन और समुदाय की सहायता कर सके।
वर्तमान में देश में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में समुदाय आधारित उत्तरदायी तंत्र की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बचाव एवं निकासी कार्य, प्राथमिक चिकित्सा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सार्वजनिक सुरक्षा, और पुनर्वास प्रयासों में स्थानीय प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हैं।
माई भारत अपने मौजूदा स्वयंसेवकों एवं अन्य इच्छुक युवाओं से आग्रह करता है कि वे इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनें और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में https://mybharat.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करें। यह पहल न केवल युवाओं को व्यावहारिक जीवन रक्षक प्रशिक्षण प्रदान करती है, बल्कि उनमें जिम्मेदारी, अनुशासन एवं देश सेवा की भावना को भी प्रबल करती है।
अधिक जानकारी के लिए, भारती मोंगरा, जिला युवा अधिकारी, माई भारत, कुल्लू  से सम्पर्क कर सकते हैं। मोबाइल: 9805170419
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...