अवैध मछली पकड़ने पर प्रभावी रोकथाम के लिए टीम गठित: नीतू सिंह

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सहायक निदेशक, मत्स्य, मंडी नीतू सिंह ने बताया कि मंडी जिला में अवैध मछली पकड़ने की गतिविधियों की प्रभावी रोकथाम के लिए विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध मछली शिकार एवं बिक्री का प्रकरण सामने आने पर संबंधित अभियुक्तों के खिलाफ मत्स्य अधिनियम, 1976 व मत्स्य नियमावली 2020 के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 221 मामले अवैध मत्स्य आखेट के पंजीकृत किए गए हैं, जिससे 1,57,155 रुपये का जुर्माना वसूल कर राजकीय कोष में जमा किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में अब तक 27 मामले पंजीकृत किए गए हैं जिससे लगभग 15500 रुपये का जुर्माना प्राप्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला मंडी में सामान्य जल में जाल से मछली पकड़ने के लिए लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं।इस वित्तीय वर्ष में अब तक 531 लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपने आधार कार्ड तथा बैंक खाते की प्रति सहित अपने समीप के  मत्स्य अधिकारी में सम्पर्क कर लाइसेंस बनवा सकता है। इसके अतिरिक्त लोक मित्र केंद्र में जाकर भी ऑनलाइन लाइसेंस बनाए जा सकते हैं।

सहायक निदेशक, मत्स्य, मंडी नीतू सिंह ने बताया कि अवैध रूप से मछली पकड़ने के किसी भी मामले को गंभीरता से लिया जायेगा।उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अनुरोध किया कि वे अवैध मछली शिकार से बचें तथा यदि उनकी नजर में अवैध मछली का कोई मामला आता है तो वे उनके कार्यालय को सूचित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा असर

शाहपुर - नितिश पठानियां साल 2026 का दूसरा और अंतिम...

मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों से कनेक्ट रहेंगे श्रद्धालु, प्रशासन ने की बड़ी व्यवस्था

चम्बा - भूषण गुरुंग पवित्र मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों...

बोह घाटी के आपदा प्रभावित 14 परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार

शाहपुर - कोहली पिछले माह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी...