ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में चड़ी के नितिन शर्मा को प्रथम पुरस्कार

--Advertisement--

ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में चड़ी के नितिन शर्मा को प्रथम पुरस्कार।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

भारतीय डाक विभाग हिमाचल प्रदेश परिमंडल शिमला द्वारा आयोजित की गई ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में “डिजिटल युग में पत्र लेखन का महत्व में ग्राम व डाकघर चड़ी के निवासी एवं राजकीय उच्च विद्यालय भितलू में शाश्त्री के पद पर कार्यरत नितिन शर्मा ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में उनके पत्र को पूरे हिमाचल प्रदेश परिमंडल में सभी आवेदनों में उत्कृष्ट पाया गया जिसके लिए उन्हें प्रथम पुरस्कार के रुप में 25,000 राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन राजकीय उच्च विद्यालय भितलू में किया गया, जहाँ नितिन शर्मा को यह सम्मान धर्मशाला डाक मंडल के रविन्द्र शर्मा अधीक्षक डाकघर ने कमल शर्मा सहायक अधीक्षक डाकघर अदिती शर्मा उपडाकपाल चड़ी और साहिल शर्मा कार्यालय सहायक की उपस्थिति में प्रदान किया।

इस अवसर पर राजकीय उच्च विद्यालय भितलू की मुख्याध्यापिका ज्योति थापा, अध्यापक-गण तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

यह प्रतियोगिता न केवल लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का माध्यम बनी, बल्कि डिजिटल युग में भी पत्र लेखन की भावनात्मक गहराई और सांस्कृतिक महत्व को उजागर करने का एक सार्थक प्रयास साबित हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...