नालागढ़ में तारपीन-बिरोजा फैक्ट्री में भीषण आग, झुलसने से दो मजदूरों की मौत

--Advertisement--

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ उपमंडल के रामशहर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोसरी गांव में एक तारपीन-बिरोजा बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में दो प्रवासी मजदूरों की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिव कुमार और अर्जुन कुमार के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग सुबह 3 से 4 बजे के बीच लगी। उस समय अधिकांश मजदूर फैक्ट्री परिसर में बने अपने क्वार्टरों में सो रहे थे। जैसे ही आग फैली, कुछ मजदूरों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन दुर्भाग्यवश दो मजदूर बाहर नहीं निकल सके और आग की चपेट में आकर झुलस गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल फैक्ट्री परिसर को सील कर दिया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...