तीन आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश रद्द, अधिसूचना जारी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के गत माह 27 अप्रैल को जारी किए तबादला आदेश रद्द कर दिए हैं। इसमें आईएएस अधिकारी जफर इकबाल, रितिका जिंदल और डॉ. विजय वर्धान शामिल हैं।

सरकार ने गत दिवस रितिका जिंदल को नगर निगम धर्मशाला में आयुक्त और स्मार्ट सिटी में प्रबंध निदेशक के पद पर, जफर इकबाल को कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में प्रबंध निदेशक, जबकि डॉ. विजय वर्धान का हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में सचिव के पद पर तबादला किया था।

तबादला आदेश रद्द होने के बाद डॉ. विशाल शर्मा अब फिर से बोर्ड सचिव, जफर इकबाल धर्मशाला नगर निगम में आयुक्त व स्मार्ट सिटी में प्रबंध निदेशक, रितिका जिंदल निदेशक भू अभिलेख का पद संभालेंगी।

जबकि डॉ. विजय वर्धान के पास लोक वित्त, लोक उद्यम व वित्त विभाग में विशेष सचिव तथा ट्रेजरी, अकाउंट्स और लोटरी विभाग में निदेशक का पदभार भी रहेगा। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...