हिमाचल में मुर्दे भी मनरेगा में लगा रहे दिहाड़ी, दो साल पहले मर चुकी वार्ड पंच की सास की भी लग रही थी हाजिरी

--Advertisement--

हिमाचल में मुर्दे भी मनरेगा में लगा रहे दिहाड़ी, दो साल पहले मर चुकी वार्ड पंच की सास की भी लग रही थी हाजिरी

मंडी – अजय सूर्या

मनरेगा में फर्जीवाड़ा सामने आया है। सराज विधानसभा क्षेत्र में दो साल पहले मर चुकी महिला की हाजिरी लगाने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की एक या दो दिन की नहीं बल्कि 12 दिनों की हाजिरी लगा दी गई। मृतक महिला वार्ड पंच की सास थी। सबसे बड़ी हैरानी की बात ये है कि हाजिरी भी ऑनलाइन लगी हुई है।

मामला सराज विधानसभा क्षेत्र की चिऊणी पंचायत के डडौण गांव का है। मामला सामने आने के बाद अब फर्जीवाड़ा करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है। दरअसल यहां पर दो साल पहले मर चुकी एक महिला को मनरेगा में काम करते हुए दिखाया गया है। मृतक महिला के नाम से 12 दिनों की ऑनलाइन दिहाड़ी भी दर्ज कर भुगतान खाते के लिए भेज दिया गया हालांकि ये बात अलग है कि पिछले कई माह से मनरेगा का पैसा नहीं मिल पाया है। नहीं तो पैसा खाते से भी निकाल लिया जाता।

हालांकि इस इसकी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है, लेकिन ऑनलाइन लगी हाजिरी के कारण आमजन में ये मामला सुर्खियां बटोर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मस्टरोल नम्बर 23956 चिऊणी से सराहू रास्ते के लिए 15 मार्च से 28 मार्च तक लगा था। इसमें बताया गया है कि इस मस्टरोल में कुल 8 मजदूरों ने काम किया, जिसमें मृतक महिला पूर्णू देवी, जिसने 12 दिन इस मस्टरोल में काम किया। दिहाड़ी बार्ड सदस्य सावित्री देवी ने लगाई गई है जो रिश्ते में मृतक महिला की बहू लगती है।

क्या कहते हैं अधिकारी और वार्ड पंच

चिउणी बार्ड सदस्य सावित्री देवी ने बताया कि ‘जीआरएस की गलती के कारण ये हाजिरी लगी है। मैंने स्वयं सास के खाते बंद करवाए हुए हैं। सचिव ग्राम पंचायत चिऊणी धर्म चंद शर्मा ने बताया कि ‘पूर्णू देवी पत्नी पूर्वू राम का देहांत हृदय गति के रूकने के कारण 13 नवंबर 2023 में हो चुका है। ये हाजिरी कैसे लगी ये जांच का विषय है।’ वहीं, डीपीओ अचिंत डोगरा ने बताया कि ‘मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।’

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...