स्पैशल चांस परीक्षाओं के परिणाम जारी, BSc 2015 बैच का रिजल्ट सबसे बेहतर

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शुक्रवार को स्नातक स्तर के विभिन्न कोर्सिज के स्पैशल चांस की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। स्पैशल चांस के तहत बीएससी प्रथम सैमेस्टर रि-अपीयर (बैच 2015) का परीक्षा परिणाम 84.61 प्रतिशत रहा, जबकि बीएससी तृतीय सैमेस्टर रि-अपीयर (बैच 2015) का परीक्षा परिणाम 81.81 प्रतिशत, बीएससी 5वें सैमेस्टर रि-अपीयर (2015) का परिणाम 44.4 प्रतिशत रहा।

इसके अलावा स्पैशल चांस के तहत बीए 5वें सैमेस्टर रि-अपीयर (बैच 2016) का परिणाम 71.4 प्रतिशत, बीएससी 5वें सैमेस्टर रि-अपीयर (बैच 2016) का परिणाम 50 प्रतिशत, बीकॉम 5वें सैमेस्टर रि-अपेयर (बैच 2016) का परिणाम भी 50 प्रतिशत, बीए प्रथम सैमेस्टर रि-अपेयर (बैच 2016-17) का परिणाम 66.66 प्रतिशत, बीए तृतीय सैमेस्टर रि-अपीयर (बैच 2016-17) का परिणाम 50 प्रतिशत, बीएससी प्रथम सैमेस्टर रि-अपीयर (बैच 2016-17) का परिणाम 56.25 प्रतिशत, बीएससी तृतीय सैमेस्टर रि-अपीयर (बैच 2016-17) का परिणाम 50 प्रतिशत, बीकॉम प्रथम सैमेस्टर रि-अपीयर (बैच 2016-17) का परीक्षा परिणाम भी 50 प्रतिशत और बीकॉम तृतीय सैमेस्टर रि-अपीयर (बैच 2016-17) का परीक्षा परिणाम 33.33 प्रतिशत रहा।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल के बोल

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि उम्मीदवार परीक्षा परिणाम अपने आईडी के माध्यम से देख सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बाजार से क्यों गायब हुई Old Monk Rum? FSSAI की कार्रवाई से सैनिकों के साथ आम लोग भी मायूस

शाहपुर - नितिश पठानियां बाजार से इन दिनों ओल्ड मॉन्क...

बड़ी खबर: नर्सों की आउटसोर्स भर्ती पर रोक! मुख्यमंत्री ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश में नर्सों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री...

हिमाचल में 70 साल के बुजुर्ग ने उगाई भांग, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नष्ट किए 1240 पौधे

हिमखबर डेस्क शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार और...