भतीजे ने जला डाला चाचा का आशियाना, गेहूं की फसल भी राख

--Advertisement--

भतीजे ने जला डाला चाचा का आशियाना, गेहूं की फसल भी राख

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन में एक भतीजे द्वारा चाचा के मकान को आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

एसपी गौरव सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बसाल निवासी अरुण कुमार ने पुलिस थाना सदर सोलन में शिकायत दर्ज करवाई कि वह मूल रूप से बसाल गांव का रहने वाला है और गांव धाला में भी उसकी जमीन है, जहां पर उसने मकान बना रखा है। जमीन की देखभाल के लिए उसने ढोलू नामक नेपाली को रखा है।

अरुण ने बताया कि नेपाली ने फोन पर जानकारी दी कि उसके भतीजे विपिन ने मकान को आग लगा दी है। इस पर वह गांव धाला पहुंचा तो देखा कि विपिन मकान के पास मौजूद था और वह आग को और ज्यादा भड़काने का प्रयास कर रहा था। जब अरुण ने विपिन को ऐसा करने से रोका तो विपिन ने उसे जान से मारने की धमकी दी तथा गाली-गालौच भी किया।

विपिन द्वारा लगाई गई आग से मकान की धरातल मंजिल के दोनों दरवाजे व खिड़कियां पूरी तरह से जल गए हैं व घर के साथ रखी गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच के बाद आरोपी विपिन (35) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...