हिमाचल में लगातार पांच दिन बारिश के आसार, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा अंधड़

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही कई भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज व कल भी मैदानी कुछ जिलों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट है।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान शुष्क मौसम रहने की संभावना है। राज्य में 1 से 5 मई तक बारिश की संभावना है। इस दाैरान ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं कई भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है।

विभाग के अनुसार 1, 2 और 5 मई के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 3 और 4 मई  के दौरान राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, उसके बाद अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...