सुक्खू सरकार ने अनुबंध आधार पर कर्मचारियों की भर्तियों पर रोक लगाकर अच्छा कार्य करने की दिशा में की पहल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने अनुबंध आधार पर कर्मचारियों की भर्तियों पर रोक लगा कर एक अच्छा कार्य करने की दिशा में पहल करी है। न्यु पेंशन स्कीम हिमाचल प्रदेश दस वर्ष से कम सेवाकाल वाले रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी वर्ग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजीव गुलेरीया ने सुक्खू सरकार से कहा है कि दैनिक वेतनभोगी और आउटसोर्सिंग भर्ती सरकारी विभागों में भी सुक्खू सरकार तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए दिशानिर्देश जारी करे।

ऐसी भर्तियां से पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के भविष्य के‌ साथ खिलवाड़ और सरेआम युवाओं का शोषण किया जा रहा है।
डाक्टर संजीव गुलेरीया ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत युवा जो अभी तक सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग या अन्य चोर‌ रास्ते जैसे ठेकदारों द्वारा जलशक्ति विभाग एवं अन्य विभागों में तैनात हैं से अपील की है कि सभी युवा एकजुटता का परिचय दें और अपने मौलिक अधिकार के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाए कि हम सभी कर्मचारियों की सेवा नियमित की जाए।

डाक्टर संजीव गुलेरीया ने मुख्यमंत्री सुक्खू से आग्रह किया है कि प्रदेश में केन्द्र सरकार द्वारा थोपी जा रही यूपीएस पेंशन योजना हिमाचल प्रदेश में लागू न करें क्योंकि कांग्रेस सत्तारुढ़ हुईं थीं पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के नाम पर।
डाक्टर संजीव गुलेरीया ने कहा कि सुक्खू सरकार व्यवस्था परिवर्तन का अपना एजेंडा हिमाचल प्रदेश में दृढ़ता से लागू करें न कि गुजरात माडल।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...