औरों को पार्किंग बनाने की सलाह, खुद के कार्यालय में व्यवस्था नहीं

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नगर निगम धर्मशाला लोगों को तो बहुमंजिला भवन बनाने के दौरान पार्किंग स्पेस रखने की सलाह देता है पर खुद के कार्यालय में पार्किंग की सही व्यवस्था नहीं है। कार्यालय में काम करवाने आने वाले लोगों को अपने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा करना पड़ता है।

इतना ही नहीं, नगर निगम के अधिकारियों के वाहन भी सड़क के किनारे ही खड़े होते हैं। ऐसे में वहां से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

नगर निगम धर्मशाला कार्यालय में जहां पार्किंग बनाई गई है वहां भी केवल दो से तीन वाहन ही खड़े हो सकते हैं। पहले इस पार्किंग को नगर निगम ने अपना स्टोर बना रखा था और वाहनों को सड़क किनारे ही खड़ा किया जाता था।

जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला के बोल

नगर निगम धर्मशाला कार्यालय में पार्किंग की जगह कम है। मगर चरान खड्ड के पास नगर निगम का नया कार्यालय बन गया है। जल्द ही वहां पर शिफ्ट कर लिया जाएगा। इसके बाद पार्किंग की कोई परेशानी नहीं होगी। नए कार्यालय में पार्किंग के लिए काफी स्थान हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...