शाहपुर क्षेत्र की पंचायतों ने विधायक केवल सिंह पठानियां का जताया आभार

--Advertisement--

शाहपुर, 25 अप्रैल – नितिश पठानियां

विकास खंड रैत में आयोजित  कार्यक्रम में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के प्रधानों एवं उप-प्रधानों ने विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने टेंडर प्रक्रिया में आ रही समस्याओं को उठाया।

पठानियां ने बताया कि यह मुद्दा उन्होंने मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा, जिस पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए टेंडर प्रक्रिया को पूर्व की भांति ब्लॉक स्तर पर संचालित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय ने उन्हें आश्वस्त किया है कि संबंधित विभाग को जल्द अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए हैं, जिससे पंचायतों को निर्माण कार्यों में देरी न हो।

इस निर्णय के लिए पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक पठानियां की सराहना की और उनके जनहितकारी प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत में पहलगाम की घटना में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन भी रखा गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...