धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय परिसर को किया खाली

--Advertisement--

हमीरपुर 25 अप्रैल – हिमखबर डेस्क

उपायुक्त हमीरपुर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर शुक्रवार सुबह करीब 11ः33 बजे एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पूरा प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई। ईमेल का पता चलते ही मिनी सचिवालय में सायरन बजाकर सभी को अलर्ट कर दिया गया और पूरे मिनी सचिवालय को तुरंत खाली कर दिया गया।

ऐहतियात के तौर पर और आपात परिस्थितियों के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उपायुक्त कार्यालय परिसर की सभी शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अपने कार्यों के सिलसिले में मिनी सचिवालय पहुंचे आम लोग भवन के बाहर खुले स्थान पर एकत्रित हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस का क्यूआरटी दल और बचाव दल हरकत में आ गए तथा खोजी कुत्तों एवं आधुनिक उपकरणों के साथ पूरे मिनी सचिवालय में तलाशी अभियान चलाया गया। मिनी सचिवालय के सभी कमरों और आसपास के स्थानों की गहन तलाशी के बाद ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिनी सचिवालय में प्रवेश किया।

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि आधिकारिक ईमेल आईडी पर ईमेल का पता चलते ही पुलिस को सूचित किया गया और तुरंत मिनी सचिवालय को खाली कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आपात परिस्थिति के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मिनी सचिवालय को खाली करवाया गया तथा पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सभी शाखाओं में कार्य पुनः आरंभ किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...