भाखली खड्ड में 5 हजार ट्राउट फिंगरलिंग्स का संग्रहण: नीतू सिंह

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिला के जंजैहली में आज भाखली खड्ड में 5000 ब्राउन ट्राउट फिंगरलिंग्स का सफलतापूर्वक संग्रहण किया गया। यह जानकारी सहायक निदेशक, मत्स्य मंडल मंडी नीतू सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि यह ब्राउन ट्राउट की फिंगरलिंग्स विभागीय ट्राउट फार्म बरोट में उत्पादित की गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में ट्राउट एंग्लिंग पर्यटन को बढ़ावा देना तथा स्थानीय मछुआरों की आय को बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि जंजैहली क्षेत्र के 91 मछुआरों को अब तक मछली पकड़ने के लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं तथा लगभग 80 मछुआरों का पंजीकरण नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जा चुका है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर जंजैहली पंचायत की प्रधान  रक्षा कुमारी, मत्स्य अधिकारी ट्राउट फार्म जंजैहली नीलमणी ठाकुर, मत्स्य क्षेत्रीय सहायक विवेक ठाकुर व स्थानीय मछुआरे भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...