अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 1200 बोतलें बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 1200 बोतलें बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

भराड़ी थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बीती रात एक अहम कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान पंजाब से लाई जा रही देशी शराब से भरी एक जीप को पकड़ने में सफलता हासिल की।

यह कार्रवाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई, जब पुलिस दल रात लगभग 11 बजे दधोल-लदरौर राज्य मार्ग पर गश्त कर रहा था। पुलिस को संदेह होने पर उन्होंने एक संदिग्ध जीप (HP 24D-6441) को रोका। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें कुल 100 गत्ते देशी शराब की पेटियां बरामद हुईं। प्रत्येक पेटी में 12 बोतलें थीं, इस प्रकार कुल 1200 बोतलें देशी शराब (ब्रांड ऊना नं.-1) पाई गईं।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि यह शराब पंजाब से तस्करी कर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में खपाने की योजना थी। वाहन में मौजूद चारों व्यक्ति शराब के परिवहन के लिए कोई भी वैध दस्तावेज, परमिट या लाइसेंस पेश नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेज सिंह पुत्र सदा राम, निवासी गांव अमरपुर, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर (हि.प्र.), मदन लाल पुत्र शंकर दास, निवासी गांव शेर, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर (हि.प्र.), संजीत शाह पुत्र सहोर शाह, निवासी गांव बुडवा परली, डा. शकरपुरा, तहसील अलोली, जिला खगड़िया (बिहार) व अशोक शाह पुत्र शिव शंकर शाह, निवासी गांव बगरस, डा. बखरी, तहसील बखरी, जिला बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह शराब बिलासपुर के आस-पास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

डीएसपी मदन धीमान के बोल

इस पूरे ऑपरेशन की पुष्टि डीएसपी मदन धीमान ने की। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता और सतर्कता के चलते एक बड़ी अवैध तस्करी को रोका गया है। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...