पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आई HRTC बस, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

--Advertisement--

पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आई HRTC बस, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

किन्नौर –  एसपी क्यूलो मथास

किन्नौर जिला में मंगलवार को उस समय एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई, जब पहाड़ी गिरे पत्थरों की चपेट में एक एचआरटीसी बस आ गई। पत्थर गिरने से बस को क्षति पहुंची है, लेकिन राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री, चालक व परिचालक पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी को भी कोई चोट नहीं आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस नियमित सेवा के तहत पूह की ओर जा रही थी कि इसी दौरान टिंकू नाला के समीप अचानक पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर गिरने लगे। उनमें से कुछ पत्थर बस के ऊपर आ गिरे, जिससे बस की छत और कुछ खिड़कियों को नुक्सान पहुंचा।

PunjabKesari

गनीमत रही कि यह घटना ऐसे समय पर हुई जब बस की रफ्तार धीमी थी और चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को समय रहते नियंत्रित कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया।

बस को सड़क से हटाकर किनारे किया गया ताकि मार्ग पर आवाजाही बाधित न हो। साथ ही, इस संवेदनशील क्षेत्र में दोबारा कोई हादसा न हो, इसके लिए सुरक्षा के लिहाज से मौके पर पुलिस बल और होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...