हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 20 फीसदी बढ़ाया एसओएस का प्रवेश शुल्क, अब लगेंगे इतने रुपए

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर, 2025 में आयोजित होने वाली एसओएस परीक्षाओं के लिए आवेदन मांगे हैं। शिक्षा बोर्ड ने यह आवेदन 20 फीसदी अधिक शुल्क के साथ मांगे हैं।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर में आयोजित होने वाली एसओएस परीक्षाओं के लिए प्रवेश शुल्क में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की है। सितंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए आठवीं के विद्यार्थियों को 2400, 10वीं के विद्यार्थियों को 3000, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों को 2900 रुपये तक शुल्क फ्रेश एडमिशन के लिए चुकाना होगा।

इसके अलावा विशेष अंक सुधार के लिए भी अभ्यर्थियों को 200 रुपये तक अधिक शुल्क भरना होगा। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर, 2025 में आयोजित होने वाली एसओएस परीक्षाओं के लिए आवेदन मांगे हैं। शिक्षा बोर्ड ने यह आवेदन 20 फीसदी अधिक शुल्क के साथ मांगे हैं।

सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा के बोल 

शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा का कहना है कि बोर्ड अधिनियम के तहत हर दो साल बाद फीस में 20 प्रतिशत की वृद्धि होनी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिना रोक-टोक आने-जाने लगे जहाज, अमरीका ने खत्म की ईरान की घेराबंदी

हिमखबर डेस्क पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म करने के लिए...

सुपरस्पेशियलिटी डाक्टरों को मिलेगा नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ऐलान

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है...