दामाद की ‘पत्नी’ बन गई सास, थाने में बोली-रहूंगी तो राहुल के साथ, पुलिस ने दिया हाथों में हाथ

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की चर्चित सास-दामाद की लव स्टोरी में क्लाइमैक्स आ गया। बेटी के शादी के कुछ दिन पहले ही महिला अपने होने वाले दामाद के साथ भाग निकली थी। उन पर चोरी का आरोप लगाया गया था, साथ ही पति वापस लौट आने की डिमांड कर रहा था।

7 साल के बेटा भी मां को वापस लौटने के लिए कह रहा था, लेकिन महिला नहीं मानी। अपना उर्फ सपना देवी ने थाने में कहा कि रहूंगी तो राहुल के साथ। पुलिस ने काउंसलिंग के बाद महिला को प्रेमी राहुल को सौंप दिया। अलीगढ़ जिले के थाना मडराक इलाके के गांव मनोहरपुर में सास-दामाद के प्रेम प्रसंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जिसने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि देशभर में सुर्खियां बटोरीं।

अब ये मामला पुलिस की मध्यस्थता और काउंसलिंग के बाद शांत हो गया है। पुलिस ने शुक्रवार को महिला को उसके होने वाले दामाद राहुल के सुपुर्द कर दिया है। महिला अब राहुल के साथ पत्नी की तरह रहेगी।

गौरतलब है कि मनोहरपुर गांव की रहने वाली अपना देवी अपनी बेटी की शादी के महज 10 दिन पहले उसके मंगेतर राहुल के साथ फरार हो गई थीं। यह शादी 16 अप्रैल को तय थी, लेकिन 6 अप्रैल को महिला और राहुल अचानक लापता हो गए। दोनों करीब 10 दिन तक फरार रहे और अंततः 16 अप्रैल को थाना दादों में सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग लगातार दो दिन तक कराई गई, जिसमें महिला ने स्पष्ट रूप से अपने परिवार या बच्चों के पास लौटने से इनकार कर दिया। महिला ने राहुल के साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को परिजनों की उपस्थिति में महिला को राहुल के साथ भेजने का निर्णय लिया।

इस अनोखे रिश्ते ने समाज में रिश्तों की परिभाषा को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं और महिला ने अपनी इच्छा से यह निर्णय लिया है, ऐसे में कानून के अनुसार कोई आपत्ति नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...