अपरेंटिस और ऑपरेटर्स के भरे जाएंगे 100 पद

--Advertisement--

भोरंज में बद्दी की कंपनी के लिए साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क

बद्दी की औरो टेक्सटाइल कंपनी (वर्धमान टेक्सटाइल की एक इकाई) में अपरेंटिस और ऑपरेटर्स के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 23 अप्रैल को सुबह दस बजे उप-रोजगार कार्यालय भोरंज, जिला हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता दसवीं, 10+2 पास तथा उसकी आयु 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा तीन माह की ट्रेनिंग के दौरान 12,000 रुपये वेतन प्रति माह दिए जाएंगे तथा तीन माह के उपरान्त 13064 रुपये प्रति माह  व 550 रूपये अटेंडेंस इंसेंटिव तथा अन्य लाभ दिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 88947-23027 पर भी संपर्क किया जा सकता है। भर्ती में भाग लेने वाले उमीदवारों को आने जाने का भत्ता नहीं दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

25 फीट हवा में उड़ी युवती, सामने आई मौत, लेकिन बच गई जान, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में शिमला–हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित...