हिमाचल में फिर शर्मसार हुई ममता! सड़क किनारे मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव, धड़ से सिर था गायब, पुलिस कर रही जांच

--Advertisement--

हिमाचल में फिर शर्मसार हुई ममता! सड़क किनारे मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव।

मंडी – अजय सूर्या 

देवभूमि में मां की ममता एक बार फिर शर्मसार हुई है। पंडोह पुलिस चौकी के तहत आने वाले टिकरी नाला में सड़क पर एक नवजात का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है।

स्थानीय लोग जब अपनी रोजमर्रा के कार्यों के लिए यहां से गुजरे तो उन्होंने सड़क किनारे नवजात के शव को देखा और पंचायत के माध्यम से पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस चौकी पंडोह की टीम ने मौके पर आकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। शव नवजात शिशु का है और उसके कुछ अंग गायब हैं।

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इन्हें किसी जानवर द्वारा खा लिया गया होगा। ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस नवजात को शायद कहीं और फेंका गया होगा और कोई जानवर इसे वहां से उठाकर यहां ले आया है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा के बोल 

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम की मदद से पुलिस मामले की जांच जा रही है। जांच के बाद जो बातें सामने आएंगी, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...