मां ने उजाड़ दिया बेटी का घर, दामाद संग भाग गई सास, गहने और कैश भी ले गए

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

न उम्र की सीमा हो, न जन्मों का हो बंधन, जब प्यार करे कोई, वो देखे केवल मन। यह गीत आज भी लोगों की जुबां पर है… लेकिन यहां तो अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है, जिसने रिश्तों की चिता जला दी है।

बात अलीगढ़ की है, जहां एक सास दामाद संग भाग गई है। दामाद और सास के ऐसे रिश्ते से जहां दोनों परिवार सदमें में हैं, वहीं क्षेत्र में भी इस रिश्ते की चर्चाएं जोरों पर हैं।

जानकारी के अनुसार आठ अप्रैल की शाम अलीगढ़ की एक महिला, जिसका नाम अनीता है, वह अपने होने वाले दामाद का हाल-चाल जानने के लिए उसके घर गई थी। फिर वह पांच दिन दामाद के साथ ही रही। इसके बाद दामाद उसे घर छोड़ गया, उस वक्त तो किसी को कोई शक नहीं हुआ, लेकिन अगले ही दिन अनिता दामाद के साथ फरार हो गई।

महिला के पति जितेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी को भागे हुए तीन रातें और चार दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस के लिए यह पहेली सिरदर्द बनी हुई है, क्योंकि दोनों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। हालांकि दोनों की फोन कॉल्स डिटेल खंगाली जा रही हैं।

उधर, महिला की बेटी भी सदमें में है कि आखिर उसकी मां बेटी का घर बसने से पहले ही बर्बाद कर दिया। बेटी का कहना है कि मां शादी के लिए बनवाए गहने और घर में रखे कैश को भी ले गई है।

क्या कहती है पुलिस

पुलिस का कहना है कि उन्हें ट्रेस करना मुश्किल हो गया है, क्योंकि दोनों ने भागने से पहले अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...