संजौली के जोनांग बौद्ध मठ से दो नाबालिग भिक्षु लापता, तलाश में जुटी पुलिस

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी के संजौली उपनगर में स्थित जोनांग बौद्ध मठ से दो नाबालिग भिक्षुओं के लापता होने का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार 10 अप्रैल की दोपहर की है जब 12 और 13 वर्षीय दो बच्चे अचानक मठ परिसर से गायब हो गए। मठ प्रबंधन द्वारा थाना ढली में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।

मठ के प्रबंधक पेमा फुंटसोक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोनों बच्चे दोपहर 12 से 2 बजे के बीच रहस्यमय ढंग से लापता हुए। उन्होंने बताया कि घटना से पहले दोनों सामान्य दिनचर्या में शामिल थे और किसी असामान्य व्यवहार के संकेत नहीं मिले थे। जब मठ में बच्चों की तलाश की गई और कोई सुराग नहीं मिला तब पुलिस को सूचित किया गया।

लापता बच्चों में एक अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर से और दूसरा पश्चिम बंगाल से संबंध रखता है। ढली पुलिस ने मामला दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत  केस दर्ज कर लिया है। बच्चों की पहचान और उनके गृह जनपदों की सूचना संबंधित पुलिस थानों को भेज दी गई है ताकि उनके परिजनों से संपर्क साधा जा सके।

पुलिस ने आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और मठ परिसर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इसके साथ ही मठ के अन्य भिक्षुओं और स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है ताकि किसी सुराग तक पहुंचा जा सके।

शिमला के जिस मठ से बच्चे लापता हुए है वह जोनांग टेकन फुत्सोक चोलिंग के नाम से जाना जाता है। यह मठ देश में जोनांग बौद्ध परंपरा का इकलौता केंद्र है। इसकी स्थापना वर्ष 1963 में अमदो लामा जिनपा ने की थी। प्रारंभ में यह ‘सांगे चोलिंग’ नाम से जाना जाता था। वर्तमान में यह मठ तिब्बती बौद्ध परंपरा के अनुरूप भिक्षुओं को धार्मिक शिक्षा देने के लिए विख्यात है।

यह मठ न सिर्फ धार्मिक शिक्षा का केंद्र है बल्कि यहां से प्रशिक्षित भिक्षु समाज सेवा और शांति का संदेश फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहां की एक खास परंपरा यह है कि भिक्षु तिब्बती रीति अनुसार पहाड़ियों की ऊंची चोटियों पर रंग-बिरंगे प्रार्थना झंडे लगाते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...