हिमाचल दिवस पर धर्मशाला के पुलिस मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह

--Advertisement--

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क

हिमाचल दिवस के अवसर पर 15 अप्रैल को धर्मशाला के पुलिस मैदान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी एडीएम राम प्रसाद ने आज यहां हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिये विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक मेें दी। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे शहीद स्मारक में माल्यापर्ण किया जाएगा इसके उपरांत 11ः02 बजे पुलिस मैदान में ध्वजारोहण तथा परेड का निरीक्षण और मार्च पास्ट की सलामी लेने के उपरांत जिला वासियों को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि परेड में पुलिस, होम गार्डस, एससीसी, एनएसएस तथा स्काउट व गाइडस के दल भाग लेंगे तथा 12 से 14 अप्रैल के मध्य पुलिस मैदान में सुबह 10 से 12 बजे तक परेड का पूर्वाभ्यास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों और सांस्कृतिक दलों द्वारा हिमाचली संस्कृति व देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।

एडीएम ने कहा कि हिमाचल दिवस के कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ट्रक से 150 पेटी बीयर बरामद, चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

हिमखबर डेस्क सदर थाना पुलिस ने मंडी भराड़ी क्षेत्र में...

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संधोल में रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित

हिमखबर डेस्क पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संधोल में शैक्षणिक सत्र...

22 मई से होने वाली जेबीटी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित, सहायक स्टाफ नर्स अभ्यर्थी 15 मई तक दें विकल्प

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) द्वारा आयोजित...