25 अप्रैल तक बढ़ाई गई अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण की तिथि

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने से रह गए युवाओं को एक और मौका मिलने जा  रहा है। आवेदन करने की तिथि को 25 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। युवा अब 25 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामंत ने बताया कि वर्ष 2025 में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च से से शुरू हो गए थे। 10 अप्रैल को ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि रखी गई थी। अब इसे बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दिया गया है ताकि किसी कारण से आवेदन करने से रह गए युवा आवेदन  कर पाएं।

उन्होंने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, टेक्निकल ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती के लिए आठवीं और दसवीं पास युवा www.joinindianarmy.nic.in  बेवसाइट पर लॉग इन करके ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।  बिना पंजीकरण के कोई भी युवा भर्ती रैली में भाग नहीं ले पाएगा।

उन्होंने बताया कि मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिलों से काफी संख्या में युवा अग्निवीर बनने के लिए आवेदन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को आवेदन करने में कोई समस्या आ रही है और अपना आवेदन सबमिट नहीं कर पा रहे हैं तो वह सेना भर्ती कार्यालय मंडी में संपर्क कर सकते हैं। उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...