सिरमौर की “बेबी” और “संजू” को 3 माह की जेल, आदतन नशा तस्करों पर खाकी की कार्रवाई

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश की सिरमौर पुलिस द्वारा नशा कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत उन आरोपियों पर फोकस किया गया है, जो गिरफ्तार होने के बावजूद बार-बार नशे के धंधे में लिप्त पाए गए हैं। ऐसे ही दो अपराधियों के खिलाफ सिरमौर पुलिस ने पीआईटी एनडीपीएस के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की है।

आरोपियों की पहचान संजय कुमार उर्फ संजू निवासी देवी नगर, पांवटा साहिब और बब्ली उर्फ बेबी निवासी सलानी, तहसील नाहन के रूप में हुई है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों की रिपोर्ट तैयार कर सचिव (गृह), हिमाचल प्रदेश सरकार को प्रेषित की थी, जिसके बाद अधिकृत अधिकारी से इनकी डिटेंशन की अनुमति प्राप्त हुई। बब्ली उर्फ बेबी को 23 मार्च 2025 को तीन महीने के लिए आदर्श केंद्रीय कारागार, नाहन भेजा जा चुका है।

वहीं, लंबे समय से फरार चल रहे संजय कुमार उर्फ संजु को भी गिरफ्तार कर 8 अप्रैल 2025 को तीन महीने की अवधि के लिए नाहन जेल भेजा गया है। यह सिरमौर पुलिस की इस तरह की पहली कार्रवाई है।

सिरमौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नशे के खिलाफ यह मुहिम जारी रहेगी। खासकर उन लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जो लगातार नशा तस्करी में लिप्त पाए जाते हैं। पुलिस का उद्देश्य समाज को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालना है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...