जोरदार धमाका और जल उठी पूरी फैक्टरी, 18 मजदूर जिंदा जले, पांच गंभीर घायल

--Advertisement--

जोरदार धमाका और जल उठी पूरी फैक्टरी, 18 मजदूर जिंदा जले, पांच गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क

गुजरात के बनासकांठा जिले में भीषण हादसा पेश आया है। यहां डीसा में एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। हादसे में फैक्टरी में काम कर रहे 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसा फैक्टरी में बॉयलर के फटने से हुआ है। बॉयलर फटने से एक भीषण ब्लास्ट हुआ और पूरी फैक्टरी में आग फैल गई। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्टरी का स्लैब गिर गया और मजदूर उसके नीचे दब गए। मरने वाले सभी मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।

घटना के बाद 18 शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस फैक्ट्री में यह हादसा पेश आया है, उसमें पटाखे बनाने का काम भी चल रहा था, जबकि फैक्ट्री के पास सिर्फ पटाखे बेचने का ही लाइसेंस था।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के बोल

वहीं, हादसे को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने प्रशासन से राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सरकार ने मृतकों के परिवारों को 4 लाख और घायलों को 50000 रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...